What is a balanced meal: त्योहारों में सेहत कैसे बचाएं, आ गई है ICMR की नई ‘हेल्दी थाली’ गाइड

त्योहारों में हेल्दी रहने के लिए जानिए ICMR के आहार दिशानिर्देश सीता राणावत के न्यूट्रिशन टिप्स और ‘मेरी दिन की थाली’ के जरिए कैसे बनाएं संतुलित त्योहार थाली।

What is a balanced meal: जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही हैं, हर घर में मिठाइयों और तले हुए स्नैक्स की तैयारी शुरू हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पकवान आने वाले समय में आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकते हैं?

प्रैक्टो की जानी-मानी डाइटिशियन सीता राणावत बताती हैं कि मैं क्लीनिक में रोज़ देखती हूं कि कैसे 30 की उम्र में हाई बीपी 40 में प्रीडायबिटीज़ और हर उम्र में फैटी लिवर जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसका बड़ा कारण है त्योहारों में प्रोसेस्ड फूड्स और ज्यादा तला-भुना खाना।

क्या है समाधान

ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) ने 2024 में जो नए आहार दिशानिर्देश जारी किए हैं, जो त्योहारों में खाने के सही संतुलन (What is a balanced meal) को दिखाते हैं।

BP Kaise Control Kare | BP Control Kaise Kare Gharelu Upay

5 आसान हेल्दी फूड टिप्स जो त्योहारों में भी चलेंगे

1. बाजरे की रेसिपी को अपनाएं

बाजरे की खिचड़ी, रागी इडली या ज्वार रोटी जैसे विकल्प ना सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास देते हैं।

2. प्रोटीन से शुरुआत करें

दाल, पनीर, चना या अंडे से शुरुआत करें ताकि शुगर स्पाइक्स न हो और भूख कम लगे।

3. कम नमक और कम तेल में पकाएं

ग्रेवी में नमक कम डालें और स्वाद के लिए मसालों, नींबू और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करें।

4. लेबल देखकर खरीदारी करें

पैकेज्ड मिठाइयों और स्नैक्स को खरीदने से पहले उसके लेबल जरूर पढ़ें – कहीं उसमें ट्रांस फैट, एक्स्ट्रा शुगर या सोडियम तो नहीं?

5. सब्ज़ियों और फल से सजाएं थाली

थाली का आधा हिस्सा सब्ज़ियों से भरें। कोशिश करें कि एक हरी पत्तेदार और एक रंगीन सब्ज़ी जरूर हो।

सोच-समझकर खाएं, त्यौहारों में भी रहें फिट!

सीता कहती हैं कि त्योहारों के नाम पर डिटॉक्स और क्रैश डाइट्स से दूर रहें। लगातार हेल्दी आदतें अपनाएं – तभी मिलेगी असली फिटनेस।

ICMR की हेल्दी थाली का फॉर्मूला

  • 50% सब्ज़ियाँ और फल।
  • 25% साबुत अनाज (ब्राउन राइस, बाजरा, ज्वार)
  • 25% प्रोटीन (दाल, पनीर, अंडे, मछली)
  • 3-5 चम्मच वसा रोज़ाना, असंतृप्त तेल से।
  • 5 ग्राम से कम नमक, शुगर भी सीमित मात्रा में।

Related Articles

Back to top button