Is Vijayadashami and Dussehra the same: दोनों त्योहारों में क्या फर्क है
दशहरा और विजयादशमी भारत के पर्व हैं जो अच्छाई की बुराई पर जीत को दर्शाते हैं। जानें दोनों में फर्क क्या

Is Vijayadashami and Dussehra the same: भारतवर्ष में जब शारदीय नवरात्रि का समापन होता है, तब देश भर में एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ दशहरा और विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। हालाँकि दोनों नाम एक ही दिन से जुड़े हैं, परंतु इनसे जुड़ी लोककथाएँ, रीति-रिवाज़ और उत्सव की शैली अलग-अलग समुदायों में भिन्न रूपों में देखी जाती है।
विजयादशमी और दशहरा में क्या अंतर है
हर साल की तरह इस बार भी 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को यह पर्व लोगों को एकजुट करेगा। स्कूलों से लेकर ऑफिसों तक छुट्टी का माहौल होगा, और बाजारों में रौनक छा जाएगी। त्योहार सिर्फ धार्मिक भावनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि यह सांस्कृतिक मेल-जोल और पारिवारिक समय बिताने का भी अवसर बन चुका है। दोनों त्योहार अलग अलग हैं।
Vijayadashami: माँ दुर्गा की शक्ति का प्रतीक
पूर्वी भारत, खासकर बंगाल, ओडिशा और असम में, यह दिन देवी दुर्गा की महाशक्ति को समर्पित होता है। मान्यता है कि माँ दुर्गा ने महिषासुर नामक असुर का वध इसी दिन किया था। इससे पहले लगातार नौ रातों तक देवी और असुर के बीच भीषण युद्ध चला।
ये भी पढ़ें- shadashtak yoga 2025: जानिए कैसे बचें इस विनाशकारी योग से
इस दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है और लोग “विजय” के प्रतीक के रूप में एक-दूसरे को गले लगाते हैं। स्थानीय कलाकारों द्वारा सजाई गई पंडालों में हजारों लोग दर्शन के लिए उमड़ते हैं।
Dussehra: राम की नैतिकता और न्याय की जीत
वहीं उत्तर भारत में दशहरा रावण पर श्रीराम की विजय के रूप में मनाया जाता है। रामायण के अनुसार, भगवान राम ने पहले माँ दुर्गा की उपासना की और फिर Vijayadashami को रावण का वध कर लंका विजय की।
इस दिन सबसे खास होता है रावण दहन। मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ रावण के विशाल पुतले जलाए जाते हैं। यह दृश्य न केवल मनोरंजन का केंद्र होता है, बल्कि बच्चों को नैतिक शिक्षा देने का माध्यम भी बनता है।
एक तारीख, दो परंपराएँ (Difference between Vijayadashami and Dussehra)
दोनो पर्व अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को ही मनाए जाते हैं, मगर उनकी धार्मिक कथा और आयोजन की शैली अलग-अलग है। पूर्व में जहाँ यह दुर्गा पूजा के समापन के रूप में देखा जाता है, वहीं उत्तर और पश्चिम भारत में यह रामलीला और रावण दहन के आयोजन से जुड़ा होता है।
तो कुल मिलाकर Vijayadashami and Dussehra is the same ये कहना सही नहीं है।



