बी.फार्मा, एम.फार्मा फ्रेशर्स पार्टी का हुआ आगाज

सैफई,इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ फ़ार्मेसी में बी.फार्मा एवं एम.फार्मा 2025 बैच के नव-प्रवेशित छात्रों के स्वागत में बुधवार को फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ कार्यक्रम में फार्मेसी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य,गीत,फैशन शो और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्रति कुलपति प्रो.डॉ. रमाकांत यादव ने अपने संबोधन में नैतिक मूल्यों और परिश्रम को सफलता का आधार बताया।

इस अवसर पर डीन डॉ.प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण पर जोर दिया,जबकि एसोसिएट डीन डॉ.योगेश चंद यादव ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की।

मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसके परिणाम निम्न रहे, बी.फार्मा मिस्टर फ्रेशर में अमन कुमार,मिस फ्रेशर में अविशा अवस्थी,
एम.फार्मा मिस्टर फ्रेशर में आकाश प्रजापति,मिस फ्रेशर में प्रीति, बेस्ट परफॉर्मर में सुजल राठौर एवं प्रियंशी यादव रहीं।

विजेताओं को अतिथियों द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन स्नेह भोज के साथ हुआ। नवागत छात्रों ने इसे अपने छात्र जीवन की यादगार शुरुआत बताया।

कार्यक्रम में प्रति कुलपति डॉ.रमाकांत यादव,वित्त नियंत्रक जगरोपन राम, चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ.एस.पी.सिंह, तथा मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमित सिंह एवं फार्मेसी संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button