जागरूकता ही समस्त समस्याओं का समाधान

जिला प्रोबेशन अधिकारी वी पी वर्मा के आदेशानुसार

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। महाराणा प्रताप इंटर मीडिएट कालेज उतुरी में मिशन शक्ति 0.5 के तहत प्रौद्योगिकी और सुरक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के साथ ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल श्रम ,बाल विवाह रोकथाम हेतु सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने, ऑनलाइन जोखिमों की पहचान करने तथा तकनीक के सदुपयोग के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर रेखा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, ऐसे में बच्चों को साइबर सुरक्षा के मूल सिद्धांतों की जानकारी होना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड, और धोखाधड़ी से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया।

साथ ही महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई संदीप सिंह सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा बालिकाओं को विशेष रूप से ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया पर सावधानियां और अपनी व्यक्तिगत जानकारी को संरक्षित रखने के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।साथ ही मुख्यमन्त्री कन्या सुमन्गला योजना ,मुख्यमन्त्री बाल सेवा योजना, स्पोन्सरशिप योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया । इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सिंह, सुधीर यादव सहायक अध्यापक, प्रवक्ता -विवेक सिंह, वीनिता शुक्ला विजय् बहादुर सिंह सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button