मां की दुआओं से बेटों ने सजाई इंसानियत की दावत

मदर्स-डे पर बुजुर्ग-बेसहाराओ को कराया भोजन,लिया आशीर्वाद

भरथना,इटावा। मदर्स-डे के अवसर पर कस्बा भरथना क्षेत्र के मोहल्ला बाजपेई नगर निवासी जावेद खान उर्फ रिंकू,आविद खान और राशिद खान उर्फ विक्की ने अपनी मां अफसाना बेगम की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की दुआ के लिए विशाल आम दावत का आयोजन मोहल्ला अनवरगंज में किया। इस आयोजन में क्षेत्र के करीब दो हजार लोग शामिल हुए और प्रेमपूर्वक भोजन ग्रहण किया।

दावत में विशेष रूप से बुजुर्गों,बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। बेटों ने बुजुर्गों से अपनी मां की सलामती और लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों की दुआओं और आशीर्वाद से पूरा माहौल भावुक हो उठा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने बेटों की इस पहल को सेवा,संस्कार और मानवता की मिसाल बताते हुए सराहना की। मदर्स डे पर आयोजित इस आम दावत ने समाज को मां-बाप के सम्मान और जरूरतमंदों की सेवा का सकारात्मक संदेश दिया।

मौजूद लोगों ने कहा कि मां के सम्मान में किया गया यह आयोजन समाज में आपसी प्रेम,भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करने वाला है।

Related Articles

Back to top button