महिला की फांसी लगाकर हत्या का किया प्रयास, नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाए गम्भीर आरोप
भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिघसिया थरी में उस समय हड़कंप मच गया जब छोटे छोटे बच्चों के शोर मचाने पर परिजनों ने फांसी के फंदे पर झूल रही महिला संगीता 42 वर्ष पत्नी शिव प्रताप यादव उर्फ भूरे को आनन फानन में नीचे उतार कर अचेत हालत में इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया।
वहीं महिला संगीता का इलाज के दौरान 9 वर्षीय बेटा मोनू और चार वर्षीय बेटी कु.प्रिया ने अपने ही पिता शिव प्रताप उर्फ भूरे पर मां संगीता को रात भर पीटने और बाद में साड़ी से फंसी लगाकर हत्या करने के प्रयास का गम्भीर आरोप लगा दिया।
इलाज में मामूली आराम मिलने पर होश में आई संगीता ने भी अपने पति पर मारपीट करने और साडी से फांसी लगाकर फंदे पर लटका कर हत्या कर देने के प्रयास का आरोप लगाया है।
महिला संगीता के अनुसार उसे फांसी के फंदे पर झूलता देख उनके बच्चों की चीख पुकार और शोर मचाने पर उसके परिजनों ने फांसी के फंदे से उतार के उसे बचा लिया और इलाज को भर्ती करा दिया।
फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस कार्रवाई के लिए कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र देने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक अरर्मदन सिंह ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में तहरीर मिलने पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



