ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में फैली दहशत

गाली-गलौज,फायरिंग की आवाज का वीडियो हुआ वायरल

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लखनपुर पचार के प्रधानपति संतोष कुमार ने क्षेत्र के कुछ नामजद दबंगों पर बीती शनिवार की रात अवैध असलाह लहराने और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाने के साथ पुलिस को गाली गलौज फायरिंग की आवाजों का सीसीटीवी वीडियो ओडियो फुटेज उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

लखनपुर पचार के प्रधानपति संतोष कुमार ने बताया कि वह बीती रात गांव में एक शोकाकुल परिवार में शोक व्यक्त करने पहुंचे ही थे,कुछ देर बाद क्षेत्र के कुछ नामजद दबंग हाथों में अवैध असलाह लहराते हुए शोकाकुल परिवार स्थल पर पहुंचे और अकारण गाली गलौज करते हुए फायरिंग करने लगे विरोध करने पर एक नामजद ने सीधे उनके ऊपर फायर झौंक दिया जिसकी चपेट में आने से वे वाल वाल बच गए,और जान बचाकर लोग अपने घरों में छुप गए,जबकि नामजद एलानिया गाली गलौज के साथ फायरिंग कर धमकाते रहे,जिसकी आवाजें गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। उक्त घटना से शोकाकुल परिवार समेत आस पास के ग्रामीणों में बुरी तरह दहशत फैल गई।

गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से पूंछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया हैं,जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले नामजद अन्य दबंग मय असलहों के गांव से भाग जाने में सफल हो गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरिमर्दन सिंह ने बताया गांव में गाली ग़लौज मारपीट की घटना की पुष्टि हुई है,फायरिंग जैसी सूचना की फिलहाल जांच की जा रही है,पूछताछ के लिए पुलिस ने घटना स्थल से एक युवक को हिरासत में लिया गया हैं जांच उपरान्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button