तिलक वर्मा के नाम बनने वाला है बड़ा टी20 रिकॉर्ड, शिखर धवन भी रह जाएंगे पीछे
सुपर 4 में पाकिस्तान को हराकर भारत ने दिखाया दम, तिलक वर्मा बांग्लादेश के खिलाफ बनाएंगे इतिहास

Asia Cup 2025: कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अपनी अजेय जीत का सिलसिला जारी रखा है। वहीं, सुपर 4 में पाकिस्तान के विरुद्ध छह विकेट से जीत के बाद, भारतीय टीम अब अपना अगला मैच बांग्लादेश के विरुद्ध खेलेगी। इस मैच में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है, जिसके जरिए वह अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ सकते हैं।
तिलक वर्मा की गिनती भी भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 29 मैचों की 27 पारियों में 48 छक्के लगाए हैं। अगर वह बांग्लादेश के विरुद्ध मैच में तीन और छक्के लगाते हैं, तो उनके नाम 51 टी20 छक्के हो जाएँगे और ऐसा करने वाले वह 12वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएँगे। खास बात यह है कि शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कुल 50 छक्के लगाए हैं।
पहले गेंदबाज पर लगे 5 छक्के, फिर पिता की मौत से टूटा श्रीलंकाई क्रिकेटर का दिल
टूर्नामेंट में कैसा रहा प्रदर्शन
Asia Cup 2025 में तिलक वर्मा का बैटिंग प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने चार मैचों की तीन पारियों में 45 की औसत से 90 रन बनाए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 5 चौके और 5 छक्के लगाए हैं। इस टूर्नामेंट में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।
cricket sponsorship india: BCCI होगा तगड़ा मुनाफा, टीम इंडिया को मिला नया स्पॉन्सर
टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर
तिलक वर्मा ने 29 मैचों की 27 पारियों में लगभग 50 की औसत से 839 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनका अनुभव और आक्रामक अंदाज़ उन्हें बांग्लादेश के विरुद्ध मैच में यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने में मदद कर सकता है।



