मारपीट-धमकी आरोप: पुलिस जांच में जुटी

घायल महिला ने गाली-गलौज-अभद्र व्यवहार का भी लगाया आरोप

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला की मड़ैया निवासी रानी देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ले के ही तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार शुक्रवार सुबह आरोपितों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की और घर से निकाल देने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में तीन लोगों को नामजद किया गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपितों के व्यवहार से वह और उनका परिवार भयभीत है। मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button