प्रथम वर्ष के वैच का शानदार रहा प्रदर्शन
सांस्कृती इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने परीक्षा परिणामों में दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

भरथना,इटावा। भरथना क्षेत्र की शिक्षण संस्था सांस्कृती इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10 वीं के छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष संस्था का पहला बैच था,और छात्रों का प्रदर्शन अत्यंत उत्कृष्ट रहा।
संस्था के छात्र आयुष यादव पुत्र सुधीर यादव ने 92.4 प्रतिष्ठा अंक प्राप्त कर संस्था में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया हैं,वहीं प्रिंस यादव पुत्र पान सिंह ने 86.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
इसके अलावा कु.निधि,कु. याचिका,ऋषभ,कु.पलक, कु.निधी,कु.अनुश्का,कु. प्रांजल,कु.दिव्यांशी, कु.अनन्या,आदित्य गुप्ता, आदित्य यादव एवं कु.अनुश्का सिंह ने भी बहुत अच्छे अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया।
संस्था के चेयरमैन अजय कुमार यादव “गुल्लू” ने परिणाम से प्रसन्न होकर मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप और टैबलेट भेंट कर सम्मानित करने की घोषणा की है।
संस्था के निदेशक अंकित यादव ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
वहीं प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने मेधावी सभी को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्था प्रशासन ने यह भी बताया कि इससे पहले भी सांस्कृती इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं और आगे भी इसी तरह उत्कृष्टता बनाए रखेंगे। संस्था परिवार ने सभी छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।



