आगरा बॉलीबॉल क्लब टीम ने जीता फाइनल मैच

दो दिवसीय टूर्नामेंट में मैनपुरी टीम को उपविजेता का मिला खिताब

भरथना,इटावा। खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं, अपितु हमारे शरीर को ऊर्जावान व रोगमुक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाकर हमें स्फूर्ति प्रदान करते हैं। इसलिए हमें अपनी दिनचर्या में खेलों को भी समाहित करना चाहिये।

उक्त बात बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव ने आधा सैकडा से अधिक दिवंगत समाजसेवियों की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के दौरान कही। प्रतियोगिता के दूसरे यानि समापन दिवस पर रविवार को मिडिल स्कूल प्रांगण में बतौर मुख्य अतिथि श्री यादव ने पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू के साथ सभी दिवंगतजनों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। तदुपरान्त विभिन्न जनपदों से आयी टीमों के खिलाडियों का रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसे देखने के लिए सैकडों की संख्या में खेलप्रेमी एक ही स्थान पर डटे रहे। जिसके चलते फाइनल में बालीबाल टीम आगरा ने विजयश्री हासिल की।

जबकि उपविजेता बालीबाल टीम मैनपुरी बनी। जिसमें आदर्श बालीबाल क्लब भरथना के तत्वाधान में बालीबाल की विजेता टीम को 7100 रूपये व उपविजेता टीम को 3100 रूपये नगद भेंटकर पुरूस्कृत किया गया। इस मौके पर आदर्श वालीबाल क्लब के अध्यक्ष सुखराम सिन्धी,गजेन्द्र सिंह यादव एड.,रवि यादव,सुशान्त मोहन पालीवाल,नकुल यादव,नितिन श्रीवास्तव, अनुपम शाक्य,किशन श्रीवास्तव,शिवम गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव,जोगेन्द्र सिंह,हिमांशु केशरवानी सहित कई खेलप्रेमियों व व्यवस्थापकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button