अमित कुमार यादव की शैक्षणिक उपलब्धि : पी.एच.डी. शोध प्रबंध प्रस्तुत

सुल्तानपुर। शिक्षा ही मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। यही कारण है कि जिन लोगों ने कठिन परिश्रम और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में अपना स्थान बनाया है, वे न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी गौरव का कारण बनते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायी उपलब्धि हासिल की है अमित कुमार यादव, पुत्र राम अचल यादव, ग्राम व पोस्ट-सराय रजई, जिला-प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) ने।
अमित यादव ने भगवंत विश्वविद्यालय, अजमेर (राजस्थान) से पी.एच.डी. शोध प्रबंध सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया है। इनका शोध विषय रहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक स्तर पर संचालित शैक्षिक कार्यक्रमों का समालोचनात्मक अध्ययन इस शोध कार्य में इनके शोध निर्देशक डा. संजय गौतम रहे, जिन्होंने मार्गदर्शन देकर इस अध्ययन को और अधिक सारगर्भित और प्रासंगिक बनाया।
अमित कुमार यादव वर्तमान समय में कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, फरीदीपुर, सुल्तानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षण कार्य में उनकी गहरी रुचि और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण ने उन्हें संस्थान के प्रमुख अध्यापकों की श्रेणी में स्थान दिलाया है। वे अपने अध्यापन के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल पुस्तक-ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और जीवन मूल्यों से भी अवगत कराते हैं।



