abhishek sharma girlfriend: जानें कौन हैं लैला फैसल
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत के बाद क्रिकेटर अभिषेक शर्मा अपने 74 रन की पारी और निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। जानिए कौन हैं उनकी कथित गर्लफ्रेंड लैला फैसल?

abhishek sharma girlfriend: रविवार को दुबई के मैदान में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज एशिया कप 2025 सुपर फोर मुकाबले में युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने शानदार 74 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। लेकिन फैंस की नजरें सिर्फ उनके बल्ले पर नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ पर भी टिक गईं हैं।
कौन हैं अभिषेक शर्मा की कथित गर्लफ्रेंड Laila Faisal
अभिषेक के साथ जुड़ी अफवाहों के केंद्र में हैं Laila Faisal एक फैशन इंडस्ट्री की उभरती हुई उद्यमी और सोशल मीडिया सेंसेशन। दिल्ली की रहने वाली लैला, किंग्स कॉलेज लंदन से मनोविज्ञान में ग्रेजुएट हैं और यूनिवर्सिटी ऑफ़ द आर्ट्स लंदन से फैशन में डिग्री ले चुकी हैं।
उनका फैशन लेबल “लैला रूही फैसल डिज़ाइन्स” तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। वह अभिषेक शर्मा के मैचों में अक्सर स्टेडियम में मौजूद रहती हैं और उनकी बहन कोमल के साथ देखी जाती हैं।
ये भी पढ़ें- पहले गेंदबाज पर लगे 5 छक्के, फिर पिता की मौत से टूटा श्रीलंकाई क्रिकेटर का दिल
पब्लिक में साथ दिखना बना चर्चा का विषय
हाल ही में लैला और अभिषेक को साथ देखा गया, जिससे फैंस को यकीन हो चला है कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
View this post on Instagram
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक और शुभमन गिल की जोड़ी को “आग और बर्फ” बताया। दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने विपक्षी गेंदबाज़ों के होश उड़ा दिए। 39 गेंदों में 74 रनों की पारी ने उन्हें हीरो बना दिया।
आपको बता दें कि अभिषेक और लैला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस न सिर्फ उनकी बल्लेबाज़ी बल्कि उनकी केमिस्ट्री की भी तारीफ़ कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि लैला का सपोर्ट ही अभिषेक की शानदार फॉर्म के पीछे की वजह हो सकता है।



