बड़े पर्दे पर फिर होगी आशिकी, जानिये कौनसा एक्टर निभाएगा मुख्य भूमिका

आशिकी 3 के इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे थे. इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर कई कलाकारों के नाम सामनें आ रहे थे. अब इसको लेकर बड़ी अपडेट सामनें आई है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. आशिकी 3 के इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे थे। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर कई कलाकारों के नाम सामनें आ रहे थे। अब इसको लेकर बड़ी अपडेट सामनें आई है। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन नें साइन किया है। इसके बाद से फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहें है। फिल्म का निर्देशन अनुरागबासु करेंगे इस फिल्म में प्रीतम का संगीत का होगा।

इस खबर के सामनें आनें के बाद से लोगों की उत्सुकता बढ़ जाती गई है। इस फिल्म को लेकर अभी किसी एक्ट्रेस का नाम सामनें नही आया है। लोगों का कहना है कि इस फिल्म में श्रद्धा को ही एक्ट्रेस रखा जाए। फिल्म में कार्तिक को देखनें के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। हालांकि लोगों की मांग है कि गानें में आवाज अरिजीत सिंह की ही हो।

फिल्म आशिकी और आशिकी 2 के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद आशिकी 3 का इंतजार लंबे समय से था। अब इस खबर आनें के बाद से लोगों में काफी उत्सुकता है। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भूलैया सुपरहिट हुई थी जिसके बाद अब आशिकी की इस सीरीज में कार्तिक आर्यन के नाम की घोषणा के बाद से अब फिल्म का इंतजार और बेसब्री से लोग कर रहे है। आपको बता दें कि अभी तक किसी भी एक्ट्रेका नाम सामनें नही आया है।

 

Related Articles

Back to top button