बाबा महेश नाथ धाम प्राचीन मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार को भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

सुलतानपुर।धम्मौर श्रावण मास की शिवरात्रि यानी तेरस के पावन अवसर पर नगर के प्राचीन श्री बाबा महेश नाथ मंदिर में सोमवार को भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब चार बजे से ही मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लग गया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर एवं आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा।तेरस पर्व पर शिवभक्तों ने परंपरागत रूप से धम्मौर थाना क्षेत्र के प्राचीन मंदिर बाबा महेश नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना ।

समाजसेवी सतीश पाठक, विजय प्रकाश मिश्रा, रामचंद्र दुबे, विजय नारायण मिश्र, शिवभूषण सिंह, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय, आदि लोगों ने बताया कि क्षेत्र के श्रद्धालु ने पूरे मनोयोग से श्रमदान किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने व दर्शन-पूजन में सुविधा देने और कांवड़ियों के आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए धम्मौर थाने की पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला एवं पुरुष पुलिस आरक्षियों तथा विकासखंड दुबेपुर के सफाई कर्मचारियों ने व्यवस्था में सहयोग किया।उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने, स्वच्छता का ध्यान रखने और प्रशासन एवं मंदिर द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने की अपील की।

मंदिर परिसर मे श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। भक्ति गीतों, हर-हर महादेव के जयघोष और बोल बम के उद्घोष से वातावरण शिवमय रहा। दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बाबा महेश नाथ धाम प्राचीन मंदिर के दर्शन व जलाभिषेक के लिए पहुंचे।

Related Articles

Back to top button