नारी शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन* 

धम्मौर – सुल्तानपुर/थाना धम्मौर क्षेत्र के अंतर्गत त्रिलोकपुर स्थित श्री राजहंस शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को”मिशन- शक्ति” के कार्यक्रम का आयोजन कर बालिकाओं को जागरूक किया गया ।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक जमील अहमद खान ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य मंत्र सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन है इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं सुरक्षित वातावरण देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में साइबर ठगी ,डिजिटल अरेस्ट जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया।

महिला कांस्टेबल हेमलता मौर्य ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076 के बारे में बताया और कहा कि कोई भी मिशन तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक समाज की सोच न बदले। हमें महिलाओं के प्रति सम्मान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपने व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए।

जब देश की नारी सुरक्षित और सशक्त होगी, तभी हमारा देश वास्तविक रूप से शक्तिशाली बनेगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपचंद यादव, सहायक अध्यापक नंदलाल यादव, जंग बहादुर ,अमिता ,कोमल ,उप निरीक्षक अनिल अवस्थी ,हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव, कुणाल गौतम, कांस्टेबल अंकित गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्ञान सिंह यादव ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक जमील अहमद खान को डायरी, कलम एवं कैलेंडर सप्रेम भेंट कर नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button