अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट अलीगढ़ द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं क्षत्रिय जागृति समारोह सम्पन्न

अलीगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट अलीगढ़ के तत्वावधान में आज प्रतिभा सम्मान एवं क्षत्रिय जागृति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऋषिपाल सिंह परमार शामिल हुए।
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लगभग 100-125 लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में क्षेत्र के सभी सम्मानित लोग मौजूद रहे और समाज उत्थान के लिए अपने-अपने विचार साझा किए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने संबोधन में समाज के बच्चों को तकनीकी शिक्षा की ओर प्रेरित किया और कहा कि राजस्थान की तर्ज़ पर पूरे देश में EWS आरक्षण लागू होना चाहिए। उन्होंने जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे सभी समाजों के गरीब वर्गों को समान लाभ मिल सके। इसके लिए पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाए जाने की घोषणा भी की गई।
समारोह में प्रदेश महामंत्री रविन्द्र चौहान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष नोएडा सत्यपाल सिंह, ग्रेटर नोएडा जिलाध्यक्ष राजीव ठाकुर, प्रदेश सचिव अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष दिल्ली विरेन्द्र राजपूत, अमरोहा जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान, डॉ. पीतम सिंह, बालेश चौहान, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह, जिला प्रभारी अवनीश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती हेमलीना पंवार, उमा सोलंकी सहित सैकड़ों मातृशक्ति व समाजबंधु उपस्थित रहे।



