अटल बिहारी बाजपेई को मुलायम सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली। राजनीति के एक युग अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम 5.05 बजे निधन हो गया। इसके बाद अब उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई है। अटल जी अपने अंतिम सफर पर निकल चुके हैं। गन कैरिज पर उनकी देह को फूलों से सजाकर रखा गया है। सेना के तीनों अंगों के जवान उनके आगे चल रहे हैं।

 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भाजपा मुख्यालय पर दी श्रद्धांजलि।

 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम संस्कार के लिए भाजपा मुख्यालय से ले जाया जा रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा मुख्यालय में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में लाए गए हैं।

अटल बिहारी बाजपेई

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

अटल जी को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी तैयारियां की गई हैं और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

अटल बिहारी वाजपेयी

10.00 बजे- अटल जी की पार्थिव देह गन कैरिज पर रखकर फिलहाल भाजपा मुख्यालय ले जाई जा रही है जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। कृष्ण मेनन मार्ग स्थित अटल जी के घर के बाहर तीनों सेनाओं के जवान तैयारी हैं और साथ ही अंतिम यात्रा का काफिला भी तैयार है।

अंतिम दर्शन के लिए लंबी लाइनें

सारी रात उनके आवास पर अटल जी के चाहने वालों ने उनकी पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए। आज सुबह उनकी पार्थिव देह कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास से दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय ले जाई जाएगी।

यहां दोपहर एक बजे तक लोग उनकी देह के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। भाजपा मुख्यालय के बाहर अटल जी के अंतिम दर्शनों के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं।

इसके बाद भाजपा मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी जो राष्ट्रीय स्मृति वन जाएगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में सेना के वाहन में अटल जी की पार्थिव देह के साथ उनके परिजनों के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

अटल जी के अंतिम संस्कार को लेकर भारी तैयारियां की गई हैं और इसी के कारण दिल्ली की 25 से ज्यादा सड़कें आज बंद रहेंगी। उनकी अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से आईटीओ, दिल्ली गेट, नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए राष्ट्रीय स्मृति वन पहुंचेगी।

श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता

इससे पहले उनकी पार्थिव देह इंडिया गेट होते हुए कृष्ण मेनन मार्ग से भाजपा मुख्यालय पहुंचेगी। अटल जी को सुबह 8.30 बजे तक उनके निवास पर लोगों ने श्रद्धांजलि देने के लिए तांता लगा रहा। क्या आम क्या खास हर शख्स अटल जी के अंतिम दर्शन के लिए आतुर था।

नम आंखों से हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इनमें फिल्म व कला जगत के अलावा राजनीति व अन्य क्षेत्रों के लोग भी थे।

Related Articles

Back to top button