ज्योतिबा फुले की शिक्षा नीति को अवरोधित कर रही बीजेपी : इ. वीरेंद्र

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रख्यात समाज सुधारक,लेखक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट मे उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गयी।
आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं.वीरेंद्र यादव ने कहा की ज्योतिबा फुले ने संदेश दिया की महिलाओ की शिक्षा के बिना समाज का उद्धार नही हो सकता इसलिए उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर बेटियों की शिक्षा के लिए सबसे पहला विद्यालय सन 1848 में पूना मे खोला जिसको लेकर रूढ़िवादियो ने उन्हे अपमानित कर अवरोध उत्पन्न किया परन्तु वह शिक्षा के मिशन को सफलता पूर्वक बढ़ाते रहे।इसके लिये उन्हे अपना घर तक छोड़ना पड़ा उनके मित्र उसमान सेख ने अपने घर मे उन्हे रहने व स्विद्यालय संचालित करने के लिये जगह दी।महात्मा फुले जी ने जीवन भर सामाजिक अन्याय जातिगत भेदभाव छुवाछूत का विरोध कर समाज को जागरूक करते हुए शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे।जहाँ एक तरफ़ महात्मा ज्योतिबा फुले ने जीवन भर शिक्षा के लडाई लड़ी वही भाजपा की सरकार हजारों प्राथमिक विद्यालयो को बन्द कर गरीबो मजदूरो किसानो के बच्चो को शिक्षा से दूर कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता चौधरी अमर सिंह एवं संचालन महासचिव मो.अरशद खान ने किया कार्यक्रम को प्रदेश सचिव डॉ शशीकांत शर्मा,अखिलेश यादव,मो.मुशीर,इजहार अहमद अज्जू,अरुण प्रताप यादव पप्पू यादव,दिलदार रायनी, सुरजीत सिंह ,अरविंद चौधरी,दिनेश यादव पिंटू आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर राजेंद्र बहादुर, हाजी वसीम,मो इस्माइल,शकील अहमद, राजकुमार लोधी,अरविंद संजय,गंगा सागर यादव,बलराज राना आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।



