जन्मदिन पर पत्रकार संतोष पाण्डेय ने पौधारोपण करके पर्यावरण का दिया संदेश

सुलतानपुर। धनपतगंज जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग अक्सर विभिन्न प्रकार के आयोजन करते हैं, लेकिन पत्रकार संतोष कुमार पाण्डेय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अनूठी पहल की। उन्होंने पौधा लगाकर समाज को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का प्रेरणादायक संदेश दिया।इस अवसर पर सहाई फाउंडेशन के जिला संयोजक दिनेश चन्द्रा ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य लोगों को जन्मदिन एवं अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण के लिए प्रेरित करना तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के खास अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।इस दौरान फाउंडेशन की ओर से आमजन से अपील की गई कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय प्रकृति के संरक्षण में भी योगदान दें। साथ ही यह संदेश दिया गया कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल करना भी बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button