एक वर्ष बाद सकुशल मिला लापता अधेड़

=एक साल से पहले लापता हुआ था अधेड़

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरौधी से करीब एक साल पहले लापता हुए 44 वर्षीय व्यक्ति के मिलने पर परिजनों को राहत मिली है। व्यक्ति की पत्नी ने थाने पहुंचकर उसके मिलने की सूचना पुलिस को दी।

ग्राम विरौधी निवासी रजनी पत्नी राजा उर्फ राजेश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके 44 वर्षीय पति राजा उर्फ राजेश पुत्र मनफूल सिंह बीते 19 अक्टूबर 2025 को बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका था। इसके बाद पत्नी ने 19 अक्टूबर 2025 को थाना भरथना में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

रविवार 23 नवंबर 2026 को लापता राजा उर्फ राजेश के मिल जाने पर उनकी पत्नी रजनी उन्हें लेकर थाना भरथना पहुंचीं और पुलिस को उनके मिलने की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button