दबंगों ने किसान को लाठी-डंडों से पीटा
=तीन दबंगों ने खेत में घेरकर पीटा,जान से मारने की भी दी धमकी

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत खेत में मौजूद किसान के साथ तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर भरथना थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम रमपुरा सरावा निवासी रामवीर यादव ने पुलिस को बताया कि बीती 14 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे वह अपने खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही वीरेंद्र,राकेश और सुखवीर सिंह वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



