रानी लक्ष्मीबाई के साहस-आत्मविश्वास से प्रेरणा लें छात्राएं: सीओ

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती नारी शक्ति दिवस के रूप में बनाई गई

जसवंतनगर,इटावा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जसवंतनगर इकाई द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती को स्त्री शक्ति दिवस के रूप में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन नारी शक्ति, साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत हैं। छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। जरूरत है तो केवल अपनी प्रतिभा पहचानने और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की। उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रज्ञा ने की। मुख्य वक्ता जिला संयोजक संस्कार गुप्ता, नगर अध्यक्ष अजेंद्र गौर, कार्यक्रम संयोजक नगर मंत्री विजय नंदवंशी, रोहित गुप्ता,कुणाल दुबे, कृष्ण शर्मा,राघव,पार्थ एवं एडवोकेट जामिन खान सहित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button