मेरा परिवार है ऊँचाहार की जनता हमेशा लड़ते रहेंगें उसके सम्मान व अधिकार की लड़ाई : मनोज पांडेय

ऊँचाहार, रायबरेली। आज के समय में उत्तरप्रदेश में कोई अपराधी या गुंडा बहन बेटियों के साथ छेड़खानी करने की हिमाकत करेगा तो उसे अगले चौराहे पर यूपी पुलिस यमराज के रुप में मिलेगी, इस दौरान उसे पछताने का भी मौका नहीं मिलेगा, ये बातें मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने आयोजित कृत्रिम उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान कही।

मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विधानसभा स्तरीय निशुल्क कृत्रिम उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सम्बोधन में कहा कि उत्तरप्रदेश में इस वक्त किसी गुंडा व माफिया की हिमाकत नहीं है जो बहन बेटियों की तरफ गलत नजर से देख सके, उसे अगले चौराहे पर यमराज मिलेंगे, उन्होंने साफतौर पर कहा कि मनोज पांडेय के लिए ऊँचाहार की जनता उनका परिवार है, जिसके सम्मान व अधिकार की लड़ाई वो हमेशा लड़ते रहेंगें।इस दौरान मंत्री ने 74 दिव्यांगों को ट्राई साइकल,व्हील चेयर, कान मशीन, वैशाखी का वितरण कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास वर्मा, बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ,एडिओ कॉपरेटिव रमेश कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ अतुल पांडेय,ब्लाक प्रमुख जगतपुर दलबहादुर सिंह,आशीष तिवारी,अभिलाष चन्द्र कौशल, श्रीराम पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button