हाय गर्मी: गश आने पर बाइक से गिरी महिला

बाइक पर बैठी मासूम बच्ची हुई घायल

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव बनकटी निवासी मनोज कटारिया अपनी बहन बबली, पत्नी निशा कटारिया तथा 14 माह की पुत्री अंशिका के साथ बाइक से पिलुआ मंदिर में दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मलूपुरा गांव स्थित चौराहे पर पहुंचते ही अचानक निशा कटारिया को चक्कर आ गया, जिससे वह गोद में मौजूद मासूम अंशिका सहित बाइक से सड़क पर गिर पड़ीं।

हादसे में महिला और मासूम बच्ची घायल हो गईं। घटना के बाद पति मनोज कटारिया और ननद बबली दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उपचार किया गया।

Related Articles

Back to top button