IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड में 50 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया, कप्तान गिल का प्लान जानें

IND vs NZ 1st Test 2026: सीमित ओवरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम की असली परीक्षा लाल गेंद के प्रारूप में होने जा रही है। न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज 3-2 और वनडे सीरीज 3-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया गुरुवार, 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी। यह श्रृंखला आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के लिहाज से बेहद अहम है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाना है, जहां की हरी और उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों की कड़ी परीक्षा होगी।

वेलिंगटन टेस्ट में उतरने से पहले भारतीय टीम का न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट रिकॉर्ड चिंता बढ़ाने वाला रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए कुल 65 टेस्ट मुकाबलों में भारत ने 22 और न्यूजीलैंड ने 16 मैच जीते हैं, जबकि 27 मुकाबले ड्रॉ रहे। हालांकि, कीवी धरती पर भारत पिछले 50 वर्षों में सिर्फ एक टेस्ट मैच जीत सका है, जो मार्च 2009 में हैमिल्टन के मैदान पर 10 विकेट से दर्ज की गई थी। इसके अलावा भारत ने 1968 के बाद से न्यूजीलैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 2024 में भारत दौरे पर आई कीवी टीम ने 3-0 से ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया था, जिसका बदला लेने के लिए कप्तान शुभमन गिल की युवा ब्रिगेड पूरी ताकत झोंकने को तैयार है।

ड्रॉप नहीं हुए हैं वैभव सूर्यवंशी! इस टूर्नामेंट के लिए मिला टीम इंडिया का बुलावा, तिलक-रिंकू के साथ मचाएंगे गदर

चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरेगा भारत

मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय रणनीति पर से पर्दा उठाते हुए साफ कर दिया कि वेलिंगटन की परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया चार फ्रंटलाइन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरेगी। वनडे सीरीज में युवा तेज गेंदबाजों के बेहतरीन फॉर्म और सीनियर पेसर जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत नजर आ रहा है। सीमित ओवरों में प्रभावित करने वाले युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की जगह टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही गिल ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस और फॉर्म को लेकर उठ रहे सभी सवालों को खारिज करते हुए उन पर पूरा भरोसा जताया है।

Related Articles

Back to top button