बुजुर्ग मां को बेटे बहुओं ने पीटा

पीड़ित बुजुर्ग मां ने मारपीट का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सबल,लहरोई निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने ही परिवार के लोगों पर मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना भरथना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

गांव नगला सवाल निवासी चंद्रावली देवी पत्नी राजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे मेरे दो छोटे बेटों तथा एक पुत्रवधू ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके और उनके पति राजपाल सिंह के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। महिला का आरोप है कि मारपीट में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पति राजपाल सिंह भी घायल हो गए। पीड़िता के अनुसार,बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के एक अन्य सदस्य राजू को भी चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। बुजुर्ग महिला ने थाना पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button