छात्र कक्षा की पढ़ाई को गंभीरता से लें, दिमाग को भटकने से रोंकें: विनीत जायसवाल

सुलतानपुर|विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने छात्रों से कहा कि भविष्य की चुनौतियों का हल वर्तमान में ही है। छात्र अपनी कक्षा की पढाई पूर्ण मनोयोग से करेंगे तो भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकेंगे। छात्र कक्षा की पढ़ाई को गंभीरता से लें,दिमाग को भटकने से रोंकें।
समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र सह संगठन मंत्री डॉ0 राम मनोहर ने कहा जो जीते हैं उन्हें बधाई और जो सीखे हैं उन्हें भी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि विद्या भारती की प्रतियोगिताओं में हार का कोई स्थान नहीं। यहाँ केवल जीतने या फिर सीखने की परंपरा है ।
तीन दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान,गणित एवं संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्रीय प्रमुखों बांके बिहारी पाण्डेय ,संतोष सिंह एवं जियालाल द्वारा अपनी-अपनी विधा के प्रतियोगिताओं के परिणाम की घोषणा की गयी। काशी नगरीय प्रांत संस्कृति बोध परियोजना और विज्ञान की प्रतियोगिताओं की प्रतिस्पर्धा दोनों का चैम्पियन बना। तो गोरक्ष प्रांत के छात्र छात्राओं ने वैदिक गणित की चैम्पियन ट्राफी पर कब्जा जमाया। विज्ञान वर्ग में गोरक्ष नगरीय प्रांत द्वितीय,तो अवध नगरीय प्रांत तृतीय स्थान पर रहा। वैदिक गणित में अवध नगरीय द्वितीय तो काशी नगरीय प्रांत तृतीय स्थान पाने में सफल रहा।संस्कृति बोध परियोजना में गोरक्ष नगरीय द्वितीय और अवध नगरीय को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।
काशी नगरीय प्रांत के छात्र छात्राओं ने अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए अंकों के आधार पर सबको पीछे कर दिया। तथा तीन दिवसीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता की चैम्पियन शिप अपने नाम कर ली। विजेता टीमों के छात्र छात्राओं को विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, क्षेत्र संगठन मंत्री एवं क्षेत्र सब संगठन मंत्री एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा प्रतिक्रिया की ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।प्रथम स्थान की गणित और विज्ञान की विजेता टीमें आगामी 26 नवंबर को गोरखपुर, और संस्कृति बोध परियोजना की टीमें 22 नवम्बर को कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में सम्मिलित होंगी।अप
ने अध्यक्षीय भाषण में विद्या भारती पू्र्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अध्यक्ष एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षा सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने प्रतियोगी छात्रों से कहा कि जितना नवाचार करेंगे उतनी व्यापक दृष्टि आएगी, जो कि जीवन के लिए हितकारी है।
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुलतानपुर के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सफलता हेतु क्षेत्र संगठन मंत्री,सह क्षेत्र संगठन मंत्री, क्षेत्र मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों के मार्गदर्शन और व्यवस्था को बल प्रदान करने वाले बाल कल्याण समिति और प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। तथा व्यवस्था के सहयोगी आचार्य बंधु भगिनी एवं कर्मचारियों के कर्मनिष्ठा की प्रशंसा की।
समापन समारोह कार्यक्रम में विभाग प्रचारक श्री प्रकाश,प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ,राज बहादुर दीक्षित,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार सिंह, मंत्री हरिदर्शन राम,विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबंधक डा0 पवन सिंह उपाध्यक्ष डॉक्टर वी के झा, ,शैलेन्द्र चतुर्वेदी,समाजसेवी आलोक आर्य,उप प्रधानाचार्य रमेश मिश्र, रवीन्द्र त्रिपाठी,अनिल पाण्डेय,शरद श्रीवास्तव, रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी,अखिलेश सिंह, द्वारिकानाथ पाण्डेय,रणविजय सिंह ,अखिलेश पाण्डेय,विवेकानंद यादव , शुभम सिंह एवं सभी 49 जनपदों के प्रतियोगी छात्र-छात्राएं संरक्षक आचार्य बन्धु,भगिनी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।



