दो बाइकों की भिड़ंत: दो युवक घायल

हरभान सिंह के पैर में आई गंभीर चोट, सैफई किया गया रेफर

जसवंतनगर,इटावा। बलरई थाना क्षेत्र में नगला विशुन गाँव के पास शनिवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जबकि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।

जानकारी के अनुसार, तुलसी नगर बाउथ निवासी हरभान सिंह बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान नगला विशुन निवासी रवि राजपूत पुत्र धार सिंह की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां रवि राजपूत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि हरभान सिंह के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button