विद्यालय स्तर पर संपन्न हुई गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता
बच्चों ने दिखाई प्रखर प्रतिभा, विद्यालय में बढ़चढ़ किया प्रतिभाग

रायबरेली। डलमऊ ब्लॉक विभिन्न पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट विद्यालय , पीएम श्री विद्यालय में विद्यालय स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड के कुल 39 विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह परीक्षा खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव व राजेश कुमार, वीरेंद्र बहादुर सिंह, धर्मेंद्र यादव, देवेंद्र यादव और संदीप यादव के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में गणितीय तार्किकता, बौद्धिक क्षमता और सीखने के प्रति भारी उत्सुकता देखने को मिली।
बीईओ ने बताया कि विद्यालय से सर्वोच्च (उच्चतम) अंक प्राप्त करने वाले दो छात्रों का चयन किया गया है। ये सभी चयनित छात्र आगामी 13 नवंबर को आयोजित होने वाली विकासखंड स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ती है और उनकी तार्किक क्षमता का विकास होता है।



