सीबीएसई शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

जयोत्री अकादमी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के क्षमता संवर्धन के तहत हुआ प्रशिक्षण

भरथना,इटावा। जयोत्री अकादमी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ0 कैलाश यादव डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर (सीबीएसई) इटावा, प्रबंधक पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा संस्था निदेशक नितिन पोरवाल के साथ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य योगेंद्र नाथ मिश्रा ने मुख्य अतिथि डॉ0 कैलाश यादव, प्रशिक्षक अतिथियों रिसोर्स पर्सन एम0एस0 मनोज प्रधानाचार्य डिवाइन लाइट स्कूल व रिसोर्स पर्सन प्रदीप कुमार सिंह पीजीटी (कंप्यूटर साइंस) सेंट लॉरेंस स्कूल, फर्रूखाबाद को पट्टिका एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षा के बदलते स्वरूप में शिक्षकों के लिए नई तकनीकों से परिचित होना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए0आई) शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की व्यापक संभावनायें, शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बुनियादी अवधारणाओं से लेकर उसके उन्नत उपयोग तक की जानकारी दी गयी। विभिन्न एआई उपकरणों के माध्यम से शिक्षण, पाठ्य सामग्री, निर्माण और कक्षा की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अश्वनी यादव, अमित तिवारी, धर्मेन्द्र यादव, मो. यूसुफ, साक्षी यादव, रोहित एवं रवि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button