ओजस ईवी के उद्घाटन समारोह में पहुंचे शकील अहमद, हाजी सद्दाम को दी बधाई

सुलतानपुर। जनपद में नवस्थापित ओजस ईवी के उद्घाटन समारोह में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। समाजवादी पार्टी से 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र के आगामी चुनाव के प्रबल दावेदार शकील अहमद ने समारोह में पहुंचकर प्रतिष्ठान के संचालक हाजी सद्दाम को नई शुरुआत की मुबारकबाद दी।शकील अहमद ने हाजी सद्दाम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए कारोबार की शुरुआत तरक्की के नए रास्ते खोलती है।उन्होंने अल्लाह तआला से दुआ की कि ओजस ईवी का कारोबार दिन-दूनी रात चौगुनी तरक्की करे और प्रतिष्ठान को कामयाबी के साथ खूब बरकत मिले।उद्घाटन समारोह में हफीज खान, समीर अहमद, कसीर अहमद एडवोकेट, राजा तिवारी, नदीम अहमद, राज नारायण यादव, राम शंकर प्रजापति और बृजेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button