8 अक्टूबर को कांग्रेस निकालेगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पदयात्रा

आंबेडकर पार्क से गांधी पार्क तक निकलेगी जनजागरूकता यात्रा, 6 अक्टूबर को लोनी में भी होगा आयोजन

गाजियाबाद। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत 8 अक्टूबर को गाजियाबाद शहर में विशाल जनजागरूकता पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा नवयुग मार्केट स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से शुरू होकर लोहियानगर स्थित गांधी पार्क तक जाएगी। इससे पहले 6 अक्टूबर को लोनी क्षेत्र में भी अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली पदयात्रा में सहयोगी दलों के साथ सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों और मतदाताओं को उनके वोट के महत्व और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है।

जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान करना जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से अपने वोट की सुरक्षा करने और चुनावी प्रक्रिया में जिम्मेदारी के साथ भागीदारी करने की अपील की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों का महत्वपूर्ण अधिकार है। अभियान के दौरान लोगों को मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करने और मतदान से जुड़ी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा

Related Articles

Back to top button