अंतरजनपदीय गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

चार तमंचे,दस कारतूस, दो चाकू, आठ मोबाइल और कार बरामद

जसवंतनगर,इटावा। लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार अवैध तमंचे,10 जिंदा कारतूस,दो चाकू, आठ मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य कानपुर नगर, कानपुर देहात, फिरोजाबाद,कन्नौज, हमीरपुर और फतेहपुर समेत कई जिलों में घूमकर वारदात करते थे।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पुलिस टीम ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी और पूछताछ के दौरान उनके पास से असलहा व अन्य सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक गौतम निवासी जहागीराबाद, थाना घाटमपुर,कानपुर नगर,मोहित तिवारी निवासी पहाड़पुर,थाना सुरौली,कन्नौज,अजय शेखर उर्फ बब्बू निवासी अय्याशी गांव,थाना भोगनीपुर,कानपुर देहात,शिवम यादव उर्फ रोकेश निवासी रामपुर, थाना रूरा,कानपुर देहात, पंकज गौतम उर्फ गब्बू निवासी धीरापुरम,थाना रूरा और धीरेंद्र निवासी अंबेडकर नगर, थाना रूरा,कानपुर देहात के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपियों के खिलाफ अपराध संख्या 265/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 313/317(3) और आयुध अधिनियम की धारा 3/4/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक यशवीर सिंह तोमर, उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, उपनिरीक्षक कोमल चौधरी, हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश यादव, कांस्टेबल विशाल कुमार, आयुष सचान और राजेश कुमार शामिल रहे।

दीपक गौतम पर 11 मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दीपक गौतम के खिलाफ फतेहपुर और कानपुर नगर समेत विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट, लूट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे शामिल हैं। वहीं मोहित तिवारी के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। अनुज शेखर उर्फ बब्बा के खिलाफ भी छह मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button