सलोन विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद

रायबरेली। 181 विधानसभा क्षेत्र सलोन से कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने गुरुवार को डीह ब्लॉक स्थित ग्राम सभा सराय मानिक का दौरा किया। नगर पालिका परिषद रायबरेली के अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने वहां पहुंचकर क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्गों, नौजवानों एवं माताओं से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्र के हालात की जानकारी ली। शत्रोहन सोनकर ने कहा कि जनता से मिल रहा अपार स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। जनता के बीच रहकर उनकी बात सुनना तथा उनके सुख-दुख में सहभागी बनना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव ही सबका हित चाहती है। उन्होंने एआईआर सहित अन्य मुद्दों और वोट चोरी सहित किसानों को नहीं मिल रही खाद की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ वह हमेशा जनता के बीच रहकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनका संकल्प और जनसेवा ही उनका लक्ष्य है।

Related Articles

Back to top button