इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग: धू-धूकर जली स्कूटी

स्कूटी की बैटरी फटने से मचा हड़कंप

जसवंतनगर,इटावा। नगर से कचौरा को जाने वाले सड़क मार्ग पर नदी के पुल के आगे एक शराब के ठेके के सामने बुधवार दोपहर एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई और बैटरी में विस्फोट हो गया। इस घटना से अफरा तफरी मच गई, हालांकि स्कूटी सवार को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। सिसहाट गांव के रहने वाले विपनेश पुत्र दिग्गविजय सिंह बुधवार दोपहर नगर बाजार से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से अपने गांव वापस लौट रहे थे।

जैसे ही वह नदी के पुल के आगे शराब के ठेके के सामने पहुंचे,तभी अचानक उनकी चलती स्कूटी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही पलों में बैटरी में विस्फोट हो गया,जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई उसी दौरान उधर से गुजर रहे कांस्टेबल अरविंद धीरेन शुभम पवार ने तत्परता दिखाते हुए स्कूटी सवार को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया।

इसके बाद आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने भी साहस दिखाया और दुकानों के सामने पड़ी बालू और मिट्टी डालकर व पास के घरों में लगे समरसेबल पंप चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत यह रही कि हादसे से कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद से इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चर्चाएं होती रही।

Related Articles

Back to top button