1 साल में सबसे ज्यादा छक्के: रोहित-अभिषेक का जलवा, लेकिन नंबर 1 पर है ये अनजान बल्लेबाज

Most sixes in a calendar year: क्रिकेट के मैदान पर छक्के जड़ना किसी कला से कम नहीं है क्योंकि इसके लिए बल्लेबाज में बेखौफ अंदाज और सटीक टाइमिंग का होना बेहद जरूरी है और जरा सी चूक सीधे पवेलियन का रास्ता दिखा सकती है।
आज हम आपको उन टॉप 5 खूंखार बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर (एक साल) में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस खास लिस्ट में सबसे पहला और चौंकाने वाला नाम करणवीर सिंह का है जिन्होंने साल 2025 में खेले गए महज 32 इंटरनेशनल मैचों में 51 की शानदार औसत से 1488 रन बनाते हुए रिकॉर्ड 122 छक्के जड़े थे।
इसके बाद दूसरे नंबर पर यूएई के धाकड़ कप्तान और ओपनर मुहम्मद वसीम का नाम आता है जिन्होंने साल 2023 में 47 इंटरनेशनल मैच (24 वनडे और 23 टी20) खेलते हुए कुल 101 छक्के अपने नाम किए थे।
लिस्ट में अभिषेक शर्मा का भी नाम
वहीं, भारतीय टीम के युवा स्टार अभिषेक शर्मा फुल मेंबर देशों की लिस्ट में एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के इस तूफानी ओपनर ने साल 2026 में सिर्फ 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 85 छक्के ठोकने का ऐतिहासिक कारनामा किया है।
आपको बता दें कि अभिषेक से पहले यह रिकॉर्ड ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। रोहित ने साल 2023 में 35 मैचों की 39 पारियों में कुल 80 छक्के लगाए थे, जिस साल टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर भी तय किया था।
NPL Foreign Players 2026: वॉर्नर, रसेल और किलर मिलर सहित ये 8 विदेशी दिग्गज मचाएंगे धमाल, जानें किस टीम में कौन
दिलचस्प बात यह है कि इंटरनेशनल छक्कों की इस टॉप-5 लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम दो बार शामिल है। साल 2019 में भी रोहित का बल्ला जमकर गरजा था, तब उन्होंने 47 मैचों में 78 छक्के जड़कर तत्कालीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था जिसमें 20 छक्के तो सिर्फ टेस्ट मैचों में ही आए थे।



