करमपुर परवरभार में नम आंखों से मां की विदाई
जयकारों के बीच भावुक हुए भक्त

सुल्तानपुर । मां दुर्गा की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। माता के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदा किया।
थाना धम्मौरक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करमपुर परवरभार में स्थापित मां आदिशक्ति दुर्गा पूजा समिति, श्री दुर्गा माता पूजा समिति विदाई के दौरान भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना करते हुए अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना की। मां की विदाई के साथ पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के बीच प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मुस्तैदी सराहनीय रही। धार्मिक आस्था और आपसी सौहार्द के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का पूरे रेवती का पुरवा शारदा नहर फाटक पर विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मां आदिशक्ति दुर्गा पूजा सीमित के संस्थापक बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया तथा श्री दुर्गा माता पूजा समिति के अध्यक्ष रामसरन विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष राम मूरत चौरसिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम जी चौरसिया जितेंद्र मौर्य गणेश मौर्य सुरेश चौरसिया हित लाल मौर्य एवं मां आदिशक्ति दुर्गा पूजा सीमित के अन्य पदाधिकारी गण कमेटी के सदस्य मां दुर्गा पूजा समिति के कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।



