Politics News Rae Bareli: लोकतंत्र को बचाने के लिए जननायक राहुल गांधी के साथ जुड़ें; अतुल सिंह

Politics News Rae Bareli: कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के डलमऊ ब्लॉक के बहेरिया, नरेंद्रपुर, मनसुखमऊ, विजलामऊ, राधा बालमपुर, गंज बडेरवा, कुटिया चौराहा,पूरे गुलाब सिंह, कुरौलीदमा, सुरसना, जलालाबाद एवं गौरा ब्लॉक के माधवपुर आदि गांवों का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने चौपाल, नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं और”वोट छोड़-गद्दी छोड़” अभियान के समर्थन में लोगों से हस्ताक्षर भी कराए।

सिंह ने कहा कि जननायक राहुल गांधी जी देश की एकता, संवैधानिक संस्थाओं और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं,जिसमें आप सबका सहयोग हम सब चाहते हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर मतदाता सूची में हेराफेरी करके लगातार चुनाव जीतने का आरोप लगाया और कहा कि अब जनता समझ चुकी है और गांव-गांव,गली-गली में एक ही चर्चा है कि मोदी सरकार वोट चोरी कर रही है।

​सिंह ने कहा कि ऊंचाहार क्षेत्र का विकास हमारी प्रथम प्राथमिकता है। लोग चुनाव जीतकर अपनी जेब भरने में लग जाते हैं और जनता से उनका कोई लेना-देना नहीं होता है।क्षेत्रीय विधायक पर पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया और कहा कि उनको जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है, वे झूठे वादे और झूठे सपने दिखाने में मस्त हैं। किसान आवारा पशुओं से परेशान है और वृद्धजनो एव विधवाओ को 5 महीने से पेंशन नहीं मिल रही है।

​सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है और मैं हमेशा आप सबके बीच रहकर आपकी सेवा करता रहूंगा।

राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी आप सबकी पूरी चिंता करती हैं।रायबरेली का जो अभूतपूर्व विकास हुआ है,यह सिर्फ गांधी परिवार की देन है।

एम्स जैसा हॉस्पिटल और बड़े-बड़े संस्थान रायबरेली जिले में हैं।कांग्रेस सरकार ने भारत के प्रत्येक जनपद में नवोदय विद्यालय खोले थे,जिससे गरीब छात्र वहां रहकर पढ़ाई कर सकें। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास कर रही है, इसके लिए हमारे नेता के साथ आप सब जुड़िए।

——————————————

Rae Bareli News Today: विक्षिप्त को पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द

रात के अंधेरे में घूम रहे विक्षिप्त को पुलिस ने उसके परिवार को सुपुर्द किया है।बीते दिनों हुई दलित विक्षिप्त युवक की हत्या के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर हुई कार्यवाही के बाद पुलिस सक्रिय नजर आ रही है।

सोमवार की देर रात इटौरा बुजुर्ग गाँव के पास घूम रहे विक्षिप्त युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीआरवी के हवाले किया।पीआरवी ने उसे कोतवाली पहुंचाया, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसके परिजनों से संपर्क किया।

मंगलवार को उन्नाव जिले के मौरांवा थाना क्षेत्र के नया खेड़ा मजरे अकोहरी गांव निवासी रामकिशुन कोतवाली पहुंचे, उन्होंने बताया कि उसका बेटा रावेन्द्र जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, पिछले 16 दिन पहले वो घर से निकला था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी। उन्होंने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इस बाबत कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सियाराम राजपूत ने बताया कि विक्षिप्त युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

—————————————–

Crime News Rae Bareli: जमीनी विवाद में मां बेटी के साथ मारपीट का आरोप

ऊचाहार: जमीनी विवाद के मामले में मां बेटी के साथ मारपीट करने व दीवार गिराने का आरोप लगा है, पुलिस से मामले की शिकायत की गई है।

चड़रई चौराहा निवासी बिन्दा देवी ने बताया कि वो जमीन खरीदकर पिछले चार दशक से मकान बनाकर यहीं रहती है। सोमवार को चड़रई गांव की महिलाओं ने उसकी बांउड्रीवाल गिरा दी और विरोध करने पर मारपीट करनी शुरू कर दी। बीचबचाव करने पर बेटी रेशमा को भी मारा पीटा, स्थानीय लोगों के बीचबचाव के बाद उसकी जान बच पाई।मंगलवार को महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।

इस बाबत कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सियाराम राजपूत ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button