ज्ञानीपुर में रामलीला का भव्य आगाज, समाजसेवी डॉ.पवन यादव ने किया उद्घाटन

रामभक्ति के माहौल में गूंजे श्रीराम के आदर्श

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा ज्ञानीपुर में श्री बाल रामलीला समिति के ओर से आयोजित राम लीला का भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 40 से समाजसेवी डॉ. पवन यादव भव्य शुभारंभ किया। एवं कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और बाल रामलीला कलाकारों एवं जनता जनार्दन से मिलकर स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान प्रभु रामचंद्र के जीवन से मानवता की सेवा के लिए असीम प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है। एवं समिति के पदाधिकारीयों ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।डाॅ.पवन यादव ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

भगवान श्रीराम के आदर्श सत्य, त्याग और मर्यादा का मार्ग दिखाते हैं।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बीडीसी विनोद सरोज, महामंत्री शुभम शुक्ला,राम सिंहासन, समरजीत सरोज,मानिकचंद जायसवाल अच्छे लाल सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रामभक्ति उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button