राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों में दो घायल
वाहनों की चपेट में आने से हुए हादसे

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
रामलीला कार्यक्रम देखकर लौट रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर पहली घटना देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल के सामने हुई। गांव नगला रामसुंदर निवासी 45वर्षीय संजय उर्फ विजय सिंह पुत्र बजरंग भदौरिया नगर की रामलीला में आयोजित कार्यक्रम देखकर बाइक से इटावा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से ईएमटी धीरेन्द्र प्रताप ने ड्राइवर विपिन कुमार के सहयोग से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बेटी के घर जा रहे बुजुर्ग हादसे में घायल
दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक कॉलेज के सामने हुई। अहेरीपुर, महेवा निवासी 65वर्षीय पप्पू खां बाइक से अपनी बेटी के घर कटफोरी जा रहे थे। एक कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।



