मेडिकल कैंप का मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया उद्घाटन,मेलार्थियों को हुआ समर्पित

सुल्तानपुर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्व प्रसिद्ध दुर्गा पूजा पर्व पर प्रताप सेवा समिति द्वारा डाकखाना चौराहा स्थित मेडिकल कैंप लगाकर माॅ दुर्गा के भक्तगणों की सेवा में समर्पित रहकर विसर्जन तक दवा-ईलाज व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मेडिकल टीम तथा प्रताप सेवा समिति के वाॅलियंटर सेवाभाव से जुटे रहते है।

शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.भारत भूषण द्वारा चिकित्सा शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए शिविर को मेलार्थियों को समर्पित करते हुए कहा कि बदलते मौसम में खान-पान और अपनी सेहत का ख्याल रखे,मुख्य चिकित्साधिकारी डां.भारत भूषण ने अपील करते हुए कहाकि मेले में आए हुए दर्शनार्थियों को यदि किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या आए तो त्वरित मेडिकल कैंप पर आकर चिकित्सीय टीम से परामर्श करें,उक्त अवसर पर डिप्टी सीएमओ डाॅ.लालजी, डाॅ. अबसार अहमद,डाॅ.एसके श्रीवास्तव, क्षयरोग परिक्षण अधिकारी सुरेश कुमार, रेडक्रास परिवार के मुखिया डाॅ. डीसी मिश्र, भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे,प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही ने आए हुए अधिकारियों का आभार जताते हुए कहाकि मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. भारत भूषण का विशेष आभार इसलिए भी की जनपद की स्वास्थ्य विभाग की जबसे कमान संभाली है,प्रताप सेवा समिति को आपका सहयोग,स्नेह मिलता रहा है,जिसके कारण प्रताप सेवा समिति अपने मिशन में लगातार आगे बढ़कर समाज में अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है,उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.लालजी ने कहाकि जनपद की ऐतिहासिक माॅ दुर्गा पूजा विश्व को भारतीय पर्व और संस्कार का संदेश देती है।

चिकित्सा शिविर में डी-फार्मा से रोहित, आसिफ, संदीप कुमार व मोहित गौतम की सराहनीय भूमिका रही,कैंप में मुख्य रूप से जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी,उमेश तिवारी की भी उपस्थित रही,प्रताप सेवा समिति की तरफ से महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button