न सरकार सवालों से ऊपर, न सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जवाबदेही से बाहर! अरविंद कुमार सिंह

गाजियाबाद,। क्राउड फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने लोकतंत्र में जवाबदेही, तथ्यों पर आधारित संवाद और सामाजिक माध्यमों के जिम्मेदार उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि लोकप्रियता और सत्यता दो अलग-अलग बातें हैं। किसी भी सार्वजनिक दावे को अनुयायियों की संख्या या प्रसारित हो रहे वीडियो के आधार पर नहीं, बल्कि तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर परखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना नागरिकों का अधिकार है। सरकार, राजनीतिक प्रतिनिधियों और सामाजिक माध्यमों पर सक्रिय प्रभावशाली व्यक्तियों सहित प्रत्येक सार्वजनिक व्यक्ति को जवाबदेही के दायरे में रहना चाहिए। साथ ही, आलोचना तथ्यों और सार्वजनिक बयानों पर आधारित होनी चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक संवाद और आपसी सम्मान बना रहे।

जनसेवा और राष्ट्रीय एकता को मिलेगा बढ़ावा अरविंद कुमार सिंह ने घोषणा की कि क्राउड फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘एक भारत—एक परिवार’ राष्ट्रीय एकता, जनसेवा एवं आर्थिक सशक्तीकरण अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और जनसेवा के साझा उद्देश्य से जोड़ना है।

अभियान के अंतर्गत नारायण अन्न सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने, युवाओं को शिक्षा एवं कौशल विकास के प्रति जागरूक करने, महिला सशक्तीकरण, वित्तीय साक्षरता, स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सामाजिक सद्भाव, डिजिटल जागरूकता और अफवाहों से बचने के लिए तथ्यों की जांच को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाएगा।

जनआंदोलन बनेगा एक भारत एक परिवार’अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि देश की मजबूती केवल भाषणों से नहीं, बल्कि नागरिकों के आपसी सम्मान, जरूरतमंदों की सहायता और अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को समझने से आती है। ट्रस्ट का प्रयास है कि यह अभियान केवल नारा बनकर न रह जाए, बल्कि जनसेवा और राष्ट्रीय एकता का व्यापक जनआंदोलन बने।

ट्रस्ट ने युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और जिम्मेदार नागरिकों से अभियान से जुड़ने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में जनसेवा के कार्यों में योगदान देने की अपील की है।अभियान का संदेश है जाति अनेक भाषा अनेक—भारत माता एक!ट्रस्ट के अनुसार, एकता से विश्वास, सेवा से सद्भाव और आत्मनिर्भरता से सशक्त भारत का निर्माण करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।आयोजक: क्राउड फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष: अरविंद कुमार सिंह
अभियान का शुभारंभ: 31 अक्टूबर 2026, राष्ट्रीय एकता दिवस नर सेवा ही नारायण सेवा है।

Related Articles

Back to top button