गोविंदपुरम में श्री नव दुर्गा डांडिया नाइट का भव्य आयोजन, 250 लोगों ने लिया हिस्सा
माता रानी की आराधना के साथ गरबा-डांडिया की धूम, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और अतिथियों को किया गया सम्मानित

गाजियाबाद, 18 अक्टूबर। गोविंदपुरम स्थित एरेना वन क्रिकेट ग्राउंड में एडीए डांस एंड फिटनेस स्टूडियो की ओर से श्री नव दुर्गा डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 से 250 लोगों ने भाग लिया। पारंपरिक गरबा-डांडिया, माता रानी की आराधना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को खास बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित कंसल और डीसीपी नीतू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद गणेश वंदना और माता रानी की आरती हुई। श्रद्धालुओं ने नंगे पांव पारंपरिक गरबा-डांडिया कर माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंच का संचालन एंकर साजन बलियान और आरजे आनंद ने किया।
कार्यक्रम में एस्ट्रोलॉजर हिना शर्मा ने गरबा और डांडिया के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। सिमरन सिंघल ठाकुर ने डांस कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभाली, जबकि गीता शर्मा, सुमन यादव और तनिष्का शर्मा ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
आयोजन स्थल पर खानपान, इत्र, डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी, कपड़ों, लाइटिंग, दिवाली के सामान, कैंडल और चॉकलेट सहित विभिन्न स्टॉल लगाए गए। नौ वर्ष से कम उम्र की कन्याओं के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया।
कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन की मुख्य आयोजक एस्ट्रोलॉजर हिना शर्मा, सौरव ठाकुर, सिमरन ठाकुर और गीता शर्मा रहीं। गौरव ठाकुर, अंजली ठाकुर और रोशन ठाकुर ने भी विशेष सहयोग दिया। टेंट, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाएं ऋषभ सक्सेना टेंट हाउस की ओर से संभाली गईं।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन और बाउंसर्स की टीम ने सहयोग किया। अंत में कार्यक्रम की कवरेज करने पहुंचे मीडिया प्रतिनिधियों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।



