सिद्धपीठ श्री देवी मंदिर में नवरात्रि महोत्सव संपन्न, कन्या पूजन और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

गाजियाबाद। प्राचीन सिद्धपीठ श्री देवी मंदिर में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव का समापन कन्या पूजन, शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक हुआ। महोत्सव श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के आशीर्वाद एवं मंदिर के महंत श्री गिरिशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।

अंतिम दिन छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा भेंट की गई। शतचंडी महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां देकर विश्व कल्याण, सुख-शांति और देश की उन्नति की कामना की गई। इसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

महंत श्री गिरिशानंद गिरि महाराज ने कहा कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति के सम्मान, सेवा, भक्ति और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता और समाज में भाईचारा मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शहर विधायक संजीव शर्मा, उपमहापौर राजीव शर्मा, महंत महेश दास महाराज, विजय मित्तल, साध्वी गिरजानंदनी गिरि, पिंटू सुथार सहित अनेक संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button