ससुरालीजनों ने महिला को पीटकर किया घायल

भरथना,इटावा! भरथना कोतवाली क्षेत्र के सराय चौरी गांव में गुरुबार की देर रात उस समय हड़कम मच गया जब गांव निवासी एक महिला के साथ उसके ही सौरालियो ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घटना को अंजाम देने के बाद ससुराली महिला को सड़क पर तड़पता छोड़ गए!

क्षेत्र के गांव सराय चौरी निवासी सुप्रिया पत्नी श्याम सुंदर ने अपने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उसका पति पुणे में प्राइवेट नौकरी करते है.और वह अपनी मासूम बेटी के साथ अपने ससुराल आई हुई थी इसी बीच ससुरालियों ने गाली गलौज करते हुए उसे देर रात घर से निकलने को कहा विरोध करने पर ससुरालियों ने उसके साथ लाठी डंडो से बेरहमी से मारपीट कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी! मारपीट करने के बाद ससुरालीजन उसे सडक पर तडपता छोड़ गये. एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया!

वहीँ ससुरालियों का आरोप है कि महिला ने भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की है.ससुर ने आरोप लगाया है कि महिला ने उसके गाल में भी काटा है.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है!

Related Articles

Back to top button