राष्ट्रीय लोकदल के सामाजिक समरसता सम्मेलन में ऐश्वर्या राज सिंह का भव्य स्वागत

कांग्रेस, सपा और बसपा छोड़कर सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की रालोद की सदस्यता

गाजियाबाद। एनएच-24 स्थित कलश फार्म हाउस में सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की ओर से जनपद स्तरीय सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रालोद के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की, जबकि संचालन अरुण चौधरी भुल्लन ने किया। मंच पर जयंत चौधरी के निजी सलाहकार वीरपाल मलिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह, चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन के दौरान भूपेंद्र चौधरी, निशांत त्यागी, योगेंद्र चौधरी और सावन चौधरी महरौली के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, सुभाष चंद्र पंवार, वाइस प्रेसिडेंट पीसीएल एग्रो लाइफ, ने भी अपने साथियों के साथ रालोद की सदस्यता लेकर पार्टी की नीतियों में विश्वास जताया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचारों को आगे बढ़ाते हुए पार्टी को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में अजय प्रमुख, राजेश यादव, सुरेंद्र त्यागी, कुंवर अयूब अली, एडवोकेट अजयवीर सिंह, रीता चौधरी, सुमन चौधरी, कपिल चौधरी, मुनिंद्र बिल्ला, दीपू शर्मा, किशन राघव, अभय त्यागी, शांतनु त्यागी, विनय त्यागी, इमरान इलाही, प्रदीप मुखिया, विशाल चौधरी, नीरज सहरावत, सतपाल सलेमाबाद, नीरज नबीपुर, अमित सहलोत, अंकुर त्यागी, आलोक त्यागी, डॉ. पीके चौधरी, डॉ. प्रहलाद सिंह चौधरी, संजीव मलिक, अनिल सिंह, शैलेंद्र बाबा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button