पीडीए पंचायतों के माध्यम से समाजवादी विचारधारा को धार दे रहे हैं पूर्व सैनिक अखिलेश यादव

ऊँचाहार के गांवों में लगातार जनसंपर्क, पीडीए पंचायतों में जुट रही लोगों की भीड़

ऊँचाहार, रायबरेली। समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में युवा सपा नेता अखिलेश यादव लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त धोबहा गांव निवासी अखिलेश यादव पिछले कई महीनों से विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर पीडीए पंचायतों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं।

अखिलेश यादव प्रतिदिन विभिन्न गांवों में पीडीए पंचायत आयोजित कर समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सामाजिक न्याय के संदेश को लोगों तक पहुंचाने में जुटे हैं। इन पंचायतों के जरिए वह ग्रामीणों के बीच पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के साथ ही लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी पंचायतों में अच्छी-खासी भीड़ जुटने से क्षेत्र में उनके जनसंपर्क अभियान की चर्चा भी हो रही है।

युवा नेता अखिलेश यादव का जोर समाजवादी विचारधारा को गांवों की चौपालों तक पहुंचाने और पीडीए के लोगों को एकजुट करने पर है। लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद करना और पंचायतों के माध्यम से अपनी बात रखना उनके अभियान का प्रमुख हिस्सा बन गया है।

ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में लगातार जारी इन पीडीए पंचायतों के जरिए अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए जनाधार बढ़ाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button