साइकिल से निकले अपूर्व, ऊँचाहार में डॉ० मनोज यादव ने किया स्वागत

ऊँचाहार, रायबरेली। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 के तहत समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प के साथ औरंगाबाद जिले की रफीगंज विधानसभा के युवा अपूर्व यादव साइकिल यात्रा पर निकल पड़े हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे लोगों को समाजवादी विचारधारा और पार्टी की नीतियों के प्रति जागरूक करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करने जा रहे हैं।

इसी क्रम में अपूर्व यादव की साइकिल यात्रा जब ऊंचाहार पहुंची, तो युवा समाजवादी नेता डॉ. मनोज यादव से उनकी मुलाकात हुई। डॉ. मनोज यादव ने युवा यात्री का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया। साथ ही उन्हें स्थानीय लोगों से रूबरू कराया, जहां अपूर्व यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए अपने अभियान के उद्देश्य साझा किए।

अपूर्व यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से वे साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए अखिलेश यादव से मिलने के लिए निकले हैं। रास्ते में जहां भी लोग मिलते हैं, उन्हें समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराते हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक की यात्रा के दौरान उन्हें लोगों का उत्साह और समर्थन देखने को मिला है। अपूर्व यादव ने विश्वास जताया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन होगा और वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।

वहीं, युवा सपा नेता डॉ. मनोज यादव ने अपूर्व यादव के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के बाद डॉ. मनोज यादव ने अपूर्व यादव को ससम्मान विदा किया। उनकी यह साइकिल यात्रा मिशन 2027 को लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं के बीच जनसंपर्क और राजनीतिक जागरूकता के अभियान के रूप में सामने आई है।

Related Articles

Back to top button