मिर्जापुर वार्ड में सपा का जनसंपर्क अभियान, अभिषेक गर्ग का लोगों ने किया स्वागत

गाजियाबाद। विधानसभा क्षेत्र-56 के मिर्जापुर वार्ड में पार्षद फहीम चौधरी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान मिले स्नेह और समर्थन के लिए अभिषेक गर्ग ने क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

अभियान के दौरान अभिषेक गर्ग कैला भट्ठा पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ नागरिक फारूख सिद्दीकी की पोती के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके बाद मिर्जापुर वार्ड में वरिष्ठ सपा नेता फिदा हुसैन के पुत्र के निधन पर भी उनके परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी।

अभिषेक गर्ग ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद, मातृशक्ति का स्नेह और युवाओं का सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली, जलभराव, पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों से लगातार संवाद किया जा रहा है और संबंधित मुद्दों को उठाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button